कई बार हुई है सोना न खरीदने की अपील !
शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव
हमारा देश 1947 में आजाद हुआ था। तब से लेकर आज तक कई बार देशवासियों से सोना न खरीदने की अपील की जा चुकी है। ऐसा नहीं है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही पहले शख्स हैं जिनहोने देशवासियों से सोना नहीं खरीदने की अपील की है। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, पी. चिदम्बरम सरीखे नेताओं ने भी मौजूदा हालात का हवाला देते हुए देश की आवाम से सोना नहीं खरीदने का आह्वान किया था।
दो दिन पहले जब तेलंगाना की एक जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील की तो उनके अपील को लेकर देश में तरह-तरह gunther की चर्चायेँ शुरू हो गयी। उनकी बातों के भी तरह-तरह के सियासी निहितार्थ निकाले जाने लगे। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह हर बार जिम्मेदारी जनता पर डाल देते हैं ताकि खुद जवाबदेही से बच निकलें। जबकि ऐसा नहीं है। बल्कि उनके ही पार्टी कांग्रेस के ही तीन बड़े नेताओं ने पूर्व के दिनों में ऐसी अपीलें की है। इस क्रम में पहली अपील देश आजाद होने के बाद जब देश की अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए सोना महत्वपूर्ण बन गया। तब हालात को देखते हुए 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने नागरिकों से राष्ट्रीय रक्षा कोष में सोना और पैसा दान करने की अपील की थी। न खरीदने की बजाय दान की अपेक्षा की थी। यह फंड उसी वर्ष सशस्त्र बलों के जवानों और उनके परिवारों के कल्याण और रक्षा प्रयासों के लिए स्थापित किया गया था। इनमें नागरिकों और उनके बच्चों के भविष्य की रक्षा करना, भारत की क्षेत्रीय अखंडता को बनाए रखना और शांति की रक्षा करना शामिल था। उस समय इंदिरा गांधी ने 367 ग्राम सोने की ज्वेलरी दान की थी।
इसके बाद दूसरी दफा 6 जून 1967 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भी लोगों से सोना न खरीदने की अपील की थी। उस समय भारत के विदेशी मुद्रा भंडार पर भारी दबाव था। भारत को आजाद हुए 20 साल ही हुए थे और पाकिस्तान के साथ हुए 1965 के युद्ध से उबर चुका था। उस समय भारत भीषण सूखे का सामना कर रहा था, विदेशी मुद्रा भंडार लगभग शून्य था और संस्थाएं अभी भी शून्य से खड़ी की जा रही थीं। ऐसे में इंदिरा गांधी ने सार्वजनिक रूप से नागरिकों से किसी भी रूप में सोना न खरीदने की अपील की थी और अर्थव्यवस्था की रक्षा के लिए राष्ट्रीय अनुशासन का आह्वान किया था।
तीसरी बार 2013 में यूपीए सरकार में तत्कालीन वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने भी लोगों से सोना नहीं खरीदने की अपील की थी। उस समय देश का चालू घाटा रिकॉर्ड 6.7% तक पहुंच गया था। इसके पीछे pietro scala सोने के भारी आयात को एक प्रमुख कारण माना गया था। उस समय सरकार ने सोने के बेतहाशा आयात को कंट्रोल करने के लिए आयात शुल्क बढ़ाकर 8% कर दिया था।
दो दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी ने देश के नागरिकों से सोना ना खरीदने, ईंधन बचाने समेत कई अपील की हैं। पश्चिम एशिया संकट के कारण पैदा हुए वैश्विक तनाव के बीच पीएम मोदी ने यह अपील की।
Please Connect with us:
Purvanchalnama (Hindi) YouTube : / @purvanchalnama siemens
Purvanchalnama Bhojpuri YouTube : / @purvanchalnamabhojpuri
Purvanchalnama Urdu YouTube : / @purvanchalnama_urdu
Purvanchalnama :
Rural News Network :
Rural News Network YouTube : / @ruralnewsnetworkindia
Kabirnama :
UPachievers :
facebook Page : / purvanchalnamapage
instagram : / purvanchalnama
Twitter : / purvanchalnamaa
Disclaimer (अस्वीकरण) : वीडियो में दिखाए गए सभी छायाचित्र/फोटो/तस्वीर/वीडियो क्लिप या अन्य कोई डिजिटल कंटेंट महज प्रतीकात्मक तौर पर इस्तेमाल किये गए हैं। इसकी किसी घटना/परिस्थिति/तथ्य विशेष की सत्यता, वास्तविकता व प्रमाणिकता से कोई संबंध नहीं हैं। अतः दर्शक/आडियंस/व्यूअर से अनरोध है कि वह कृपया अपनी बुद्धि व विवेक का यथोचित इस्तेमाल करें। धन्यवाद...।
